VISITORS

0 1 9 0 6 9

August 17, 2026 3:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

चाइनीस मांझे के साथ दो भाई पकड़ाए

इंदौर से धार ले जा रहे थे, कार भी जब्त
शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। धार रोड पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से चाइनीज मांझा बरामद किया है। गुरुवार को चंदन नगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर अंदर से दो बोरियों में भरा करीब 46 नग चाइनीज मांझा मिला। पुलिस ने मौके से करण पुत्र देवीलाल मेहता और उसके भाई अभिषेक मेहता, निवासी धार कोतवाली को पकड़ लिया है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। एडीशनल डीसीपी दीषेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह चाइनीज मांझा कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चंदन नगर पुलिस द्वारा चाइनीज मांझे को लेकर बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर