डॉ. संजीव शर्मा और डॉ. शिवकुमार रघुवंशी बने जिला स्वास्थ्य अधिकारी, न्यू बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दी शुभकामनाएं
शब्द अग्नि / बैतूल। घोड़ाडोंगरी विकासखंड के बीएमओ डॉ. संजीव शर्मा एवं शाहपुर विकासखंड के सीबीएमओ डॉ. शिवकुमार रघुवंशी के जिला स्वास्थ्य अधिकारी पद पर पदोन्नत होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। न्यू बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बैतूल के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में पदोन्नति प्राप्त करने वाले दोनों अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन एवं जनहित में कार्य करते रहेंगे।
Author: Shabd Agni
.