VISITORS

0 1 5 0 7 3

July 1, 2026 11:30 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 11:30 pm

उज्जैन : गणतंत्र दिवस की रिहर्सल,

एसपी पहुंचे तैयारी का जायजा लेने, कहा गर्व की बात परेड में सीएम शामिल होंगे
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन में पहली बार दशहरा मैदान की जगह कार्तिक मेला ग्राउंड पर होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन । रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही परेड भी मेला ग्राउंड में आयोजित होगी। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे।
26 जनवरी को मनाए जाने वाला राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस शहर के कार्तिक मेला ग्राउंड में मनाया जाएगा। प्रति वर्ष दशहरा मैदान में मनाया जाता था। सोमवार को गणतंत्र दिवस की होने वाली परेड की रिहर्सल शुरू हुई। पहली बार मेला ग्राउंड पर हो रही रिहर्सल को को देखने एसपी प्रदीप शर्मा खुद पहुंचे। उन्होंने परेड देखकर बच्चों और पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा की हम सब के लिए इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होना गौरव की बात होती है लेकिन इस बार सीएम भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसलिए और मान सम्मान की बात हो जाती है। आज हुई रिहर्सल में पुलिस स्काउट होमगार्ड और स्कूली बच्चे तैयारी में शामिल हुए थे। आज से रोजाना शाम को परेड की रिहर्सल की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर