VISITORS

0 1 8 0 9 9

July 31, 2026 4:49 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

समान मानसिक स्वास्थ्य नीति लागू की जाएगी

सभी शिक्षण संस्थानों में लागू होगी समान नीति,विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण पर सख्ती

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/ विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश गोमे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत जीवन के अधिकार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके मद्देनजर जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा कोचिंग संस्थानों में समान मानसिक स्वास्थ्य नीति लागू की जाएगी। 100 या उससे अधिक विद्यार्थियों वाले संस्थानों में प्रशिक्षित परामर्शदाता अथवा मनोवैज्ञानिक की नियुक्ति अनिवार्य होगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर