VISITORS

0 1 3 2 1 8

June 22, 2026 4:17 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 22, 2026 4:17 am

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दी 31 नई सड़कों की सौगात

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प. बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के रूप में 18,880 करोड़ रुपये सीधे 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाड़ी में आयोजित जन कल्याण शिविर से वर्चुअली जुड़े।

इस दौरान चौहान ने भोजपुर क्षेत्र के लिए 31 नई ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति, मूंग खरीदी की मंजूरी और हर पात्र किसान को सम्मान देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने किसानों, बहनों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि केवल आर्थिक सहायता

बाड़ी में आयोजित जन कल्याण शिविर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि केंद्र से मिलने वाले 6000 रुपए के साथ मप्र सरकार भी उतनी ही राशि जोड़कर राज्य के किसानों को हर साल 12,000 रुपए की सहायता दे रही है। चौहान ने स्पष्ट किया कि बाड़ी का यह शिविर केवल भाषण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें आए हर आवेदन पर कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री चौहान ने भोजपुर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 31 नई सड़कों की स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से छोटे-छोटे गांव, टोले और बस्तियां मुख्य सड़कों से जुड़ेंगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर