VISITORS

0 0 7 4 4 6

May 15, 2026 4:53 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 4:53 pm

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मुझे किडनैप किया गया

 

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया गया : मादुरो बोले- मुझे किडनैप किया आरोपों से इनकार, गिरफ्तारी को अवैध बताया

न्यूयॉर्क। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सोमवार रात न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने कोर्ट में अपने खिलाफ लगे ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े सभी आरोपों से इनकार किया ।

CNN के मुताबिक, मादुरो ने अदालत में अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और कहा कि मुझे किडनैप किया गया है। पहली

सुनवाई मादुरो ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा, अपराधी नहीं हूं। मैं एक सम्मानित व्यक्ति हूं और अब भी अपने देश का राष्ट्रपति हूं।

मादुरो के वकीलों ने अमेरिकी कार्रवाई को सैन्य अपहरण बताया है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है। अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी। बचाव पक्ष अमेरिकी अदालतों के अधिकार क्षेत्र ( ज्यूरिस्डिक्शन) को भी चुनौती देने की तैयारी में हैं। उनकी कानूनी रणनीति का मुख्य आधार यही होगा कि अमेरिकी एजेंसियों ने विदेशी जमीन पर अवैध कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर