VISITORS

0 1 9 3 2 1

August 20, 2026 6:03 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

समाजसेवी गोपाल पटेल एवं पंकज जाट का ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

समाजसेवीयो का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

साफा बांधकर, साल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मान; कन्या भोज और भजन संध्या का भी हुआ आयोजन

शब्द अग्नि / रमाकांत मंसोरिया (भैरुंदा)

सीहोर जिले के भैरुंदा क्षेत्र के ग्राम गोरखपुर निवासी ग्राम पटेल एवं वरिष्ठ समाजसेवक गोपाल पटेल तथा युवा समाजसेवक पंकज जाट का जन्मदिन ग्रामीणों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने दोनों का साफा बांधकर, साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इसके साथ ही फूल-मालाओं से स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान कन्या भोज एवं भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। यह आयोजन पूर्व सरपंच गोरखपुर शफी मोहम्मद एवं मित्र मंडल की ओर से रखा गया था। इस अवसर पर ग्राम पटेल गोपाल पटेल ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रेम और स्नेह से वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के इस सम्मान और अपनत्व ने उन्हें समाजसेवा के लिए नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान की है। वहीं युवा समाजसेवक पंकज जाट ने भी ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि सभी का आशीर्वाद और स्नेह इसी तरह बना रहे। उन्होंने ग्रामीणों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत गोरखपुर के वार्ड क्रमांक 7 के युवा पंच तालिब शफी खान ने गोपाल पटेल एवं पंकज जाट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव के बुजुर्ग हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं और गांव के विकास एवं व्यवस्था में गोपाल पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं युवाओं को गांव के विकास की नई दिशा देने में महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने पंकज जाट के सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि किशोरी उइके, जनपद प्रतिनिधि राजेश इवने, उप सरपंच नसीम खान, सरदार खां, रामचंद्र पटेल, संतोष जाट, शेर मोहम्मद, ओम प्रकाश पटेल,हरिओम मीणा, सलीम खां, खुमान सिंह, महेश सरियाम, अनूप उइके, देवी सिंह कामले, अंसार खान, साबिर खां नदी, इरशाद खान पूर्व उप सरपंच, कुदरत खां, शाहिद खां, हामिद खां, दराब खां, मुनव्वर खां, मुजफ्फर खां, हयात खां, पूनमचंद सरियाम, अमर सिंह सरियाम, तौफीक खान, अमीन खान समीर खां,जयनारायण तुमराम,राम नारायण तुमराम, विष्णु गाथले, महेश कड़ोपा, सलामत खान, जगन्नाथ उइके, बलराम उइके, जावेद खान, वसीम खान, लाल खान, अनीस खान, इरशाद खां मैनेजर, सज्जाद खां, रामदास वर्मा, तालिब शफी खान, सलमान नेता, राजा खां, अबरार खां, अशीष गाथले एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर