VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 7:46 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 7:46 pm

उज्जैन के चरक अस्पताल के बेसमेंट में जलभराव

पार्किंग में टपक रहा पानी, संक्रमण का खतरा, सीएमएचओ बोले- जल्द ठीक किया जाएगा

शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन में करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित संभाग के सबसे बड़े चरक अस्पताल के बेसमेंट में जलभराव की समस्या सामने आई है। भास्कर टीम के मौके पर पहुंचने पर इमारत के बेसमेंट में चौंकाने वाले हालात देखे गए।
बेसमेंट में बिल्डिंग के चेंबर पाइप से लगातार पानी रिस रहा है, जो सीधे पार्किंग में आने-जाने वाले वाहनों पर गिर रहा है। इसके अलावा, बेसमेंट में काला पानी जमा है, जिससे संक्रमण और डेंगू जैसे मच्छरजनित रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। पार्किंग के प्रवेश द्वार पर भी पानी भरा हुआ पाया गया।
इस संबंध में भास्कर ने सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल से बात की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अभी कार्य जारी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लिफ्ट के काम का जायजा लिया और एमएलसी यूनिट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
डॉ. पटेल ने डिलीवरी की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए, यह कहते हुए कि स्टाफ पर्याप्त है लेकिन डिलीवरी कम हो रही है। बेसमेंट में जलभराव की समस्या पर डॉ. पटेल ने कहा कि पहले लिफ्ट का काम पूरा किया जाएगा, जिसके बाद ड्रेनेज लाइन का कार्य शुरू होगा। उनके अनुसार, पानी का रिसाव नीचे से हो रहा है। लिफ्ट का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है। डॉ. पटेल ने यह भी बताया कि इतनी बड़ी इमारत में छोटे-मोटी मरम्मत कार्य नियमित रूप से सामने आते रहते हैं। पानी की पाइपलाइन को ठीक कराने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है और इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह समस्या पहले भी नियमित रूप से आती रही है। छोटे कार्यों के लिए इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर की व्यवस्था है, जबकि बड़े कार्यों के लिए एस्टीमेट बनाकर उन्हें पूरा कराया जाता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर