गंधवानी भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में गंधवानी क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता रवि काग स्वदेश को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
रवि काग स्वदेश की नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि रवि काग लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा है।
रवि काग का संगठनात्मक जीवन लंबे समय से सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जुड़ा रहा है। विद्यार्थी जीवन से ही वे संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे है.
लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहकर रवि काग स्वदेश संगठन एवं जनसेवा के विभिन्न कार्यों में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि रवि काग के लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय का लाभ पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिलेगा। उनकी नियुक्ति से संगठन को जिले में नई मजबूती मिलने के साथ ही पिछड़ा वर्ग के बीच संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रवि काग स्वदेश संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने वाले सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उन्हें मिली नई जिम्मेदारी का वे पूरी लगन से निर्वहन करेंगे।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रवि काग स्वदेश ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उसके लिए वे पार्टी नेतृत्व के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
Author: Shabd Agni
.