VISITORS

0 1 8 9 9 2

August 15, 2026 3:32 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पहली मंजिल से मुंह के बल गिरी महिला

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शनिवार रात 25 वर्षीय महिला पहली मंजिल की बालकनी से नीचे आ गिरी। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। बताया जाता है कि कपड़े सुखाते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया था। चंदन नगर टीआई तिलक करोले के मुताबिक, घटना ख्वाजा चौक ग्रीन पार्क कॉलोनी की है। नीचे दुकान पर मौजूद पिता- पुत्र ने शिफा को गिरते हुए देखा तो परिवार को जानकारी दी। टीआई मुताबिक शिफा के परिवार से पूछताछ हुई, जिसमें पता चला कि उसका संतुलन बिगड़ गया था। पुलिस ने शिफा के बयान भी लिए हैं। शिफा की छह माह पहले ही शादी हुई है । उसका पति मोहम्मद आरिफ अब्बासी गैरेज में काम करता है । मायके जूना रिसाला इलाके में है। महिला को चेहरे और हाथ-पैर में चोटें आईं हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर