VISITORS

0 1 0 5 3 6

June 10, 2026 5:35 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 5:35 am

महिला से ट्रेन में छूटे 8.25 लाख के आभूषण

उज्जैन RPF की मदद से सुरक्षित मिले बैग; ट्रेन चार्ट देखकर पता किया यात्री का नाम
उज्जैन। उज्जैन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता से एक महिला यात्री को बड़ी राहत मिली। चेन्नई से जयपुर एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला के दो ट्रॉली बैग, जिनमें करीब 8.25 लाख रुपए के आभूषण और कीमती सामान था, सुरक्षित लौटा दिए गए। रेलवे सुरक्षा बलरेलवे पुलिस के मुताबिक अर्चना जॉर्ज नाम की यात्री ट्रेन नंबर 12975 चेन्नई से जयपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। उन्हें नागपुर में एक शादी समारोह में शामिल होना था। सफर के दौरान उन्होंने अपने दो ट्रॉली बैग ए-1 और ए-2 कोच में रखे थे। नागपुर स्टेशन पर जल्दबाजी में उतरते वक्त अर्चना अपने बैग ट्रेन में ही भूल गईं। इसी दौरान ट्रेन में गश्त कर रहेRPF के एसआई शिवसिंह बघेल और कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार की नजर लावारिस पड़े बैगों पर पड़ी। दोनों ने तुरंत बैग को सुरक्षित कर उनके मालिक की तलाश शुरू की। ट्रेन चार्ट देखकर पता चला कि संबंधित सीट पर अर्चना जॉर्ज बैठी थीं। इसके बाद उनसे फोन पर संपर्क किया गया। अर्चना ने अपने बैग होने की पुष्टि की और राहत की सांस ली। इसके बाद अर्चना ने इंदौर में रहने वाली अपनी परिजन अर्पणा साहू को बैग लेने के लिए उज्जैन भेजा। जरूरी जांच और पहचान के बाद RPF ने दोनों ट्रॉली बैग उन्हें सौंप दिए। बैग में सोने की दो चेन, सात ईयर रिंग, एक नीलम की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, दो मोतियों की माला, महंगी साड़ियां और उपहार सहित करीब 8.25 लाख रुपए का कीमती सामान रखा था। RPF की इस ईमानदारी और तत्परता की यात्रियों ने जमकर सराहना की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर