VISITORS

0 1 8 8 0 9

August 12, 2026 8:19 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल प्राचार्यों व संचालकों की कार्यशाला संपन्न

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

खरगोन। स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में जिले के समस्त अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं संचालकों की बैठक-सह-कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक एवं ऐतिहासिक बनाने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और खेलकूद से जुड़े विभिन्न विभागीय एजेंडों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार कानुडे ने 21 जून को विद्यालय स्तर पर योग आयोजनों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अशासकीय संस्थाएं अपने-अपने परिसरों में विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सहभागिता से सामूहिक योग सत्र आयोजित करें। साथ ही वर्षा ऋतु के आगमन को देखते हुए मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने, विद्यालय परिसरों में जल-जमाव रोकने (एंटी-लार्वा गतिविधियां) और स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर