VISITORS

0 1 4 9 5 7

June 29, 2026 11:36 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 11:36 pm

श्योपुर : गोरस में जल स्त्रोत का पूजन-अर्चन

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों एवं जल संरचनाओं के संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान को जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्था सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति नीमोदामठ के तत्वाधान में ग्राम गोरस में जल स्रोत कुएं का पूजन-अर्चन किया गया। जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने बताया कि गोरस में आयोजित जल स्त्रोत पूजन कार्यक्रम के दौरान महंत मदनदास महाराज द्वारा कुएं की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच रणवीर आदिवासी, पंचायत सचिव केदार यादव, रोजगार सहायक सुधीर सिंह मारू, समाज सेवी वीरेंद्र भड़ाना, नवांकुर संस्था के सचिव कल्याण मारू आदि मौजूद रहें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर