VISITORS

0 0 7 5 4 9

May 15, 2026 6:36 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 6:36 pm

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

रोड पार कर रहा युवक उछलकर गिरा, मौके पर मौत

इंदौर। अरंडिया बायपास के पास सड़क पार करते समय एक 23 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक गुना का रहने वाला था और पिछले एक साल से इंदौर में रहकर पढ़ाई और नौकरी कर रहा था। जानकारी के अनुसार अभिषेक पिता अनिल रजक निवासी गुना ने कुछ दिन पहले ही कॉलेज और कार्यस्थल के पास कमरा किराए से लिया था, ताकि आने-जाने में सुविधा हो सके। पहले वह विस्तारा कॉलोनी में चाचा के साथ रहता था, जहां से कॉलेज दूर पड़ता था । घटना शाम की है जब अभिषेक ड्यूटी खत्म कर

अपने किराए के कमरे की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पार कर रहा था, किसी अज्ञात वाहन ने उसे इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। राहगीरों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर