VISITORS

0 1 9 6 1 9

August 25, 2026 7:25 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

खरगोन : UCC विधेयक के विरोध में मुस्लिम महिलाओं का बड़ा इजलास

हस्ताक्षर अभियान चलाकर दर्ज कराया विरोध

शब्द अग्नि / संवाददाता 

खरगोन। आज नूरुस्सबा गार्डन, अंजुमन नगर, खरगोन में इजलास का आयोजन जमात इस्लाहुल मुस्लिमीन, खरगोन; जमीयत उलमा-ए-हिंद, खरगोन; निमाड़ मुस्लिम जमात, खरगोन तथा जिला मुस्लिम कमेटी, खरगोन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के विरोध में मुस्लिम महिलाओं का एक बड़ा इजलास आयोजित किया गया। इजलास में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने सहभागिता करते हुए UCC विधेयक का पुरज़ोर विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि यह कानून मुस्लिम समाज के धार्मिक एवं व्यक्तिगत कानूनों, संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों तथा व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावित करता है। महिलाओं ने कहा कि जिन व्यक्तिगत कानूनों को संविधान एवं देश की विधिक व्यवस्था में संरक्षण प्राप्त है, उनमें हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर UCC विधेयक के विरोध में अपना समर्थन दर्ज कराया। साथ ही अनुरोध किया गया कि मुस्लिम समुदाय से जुड़े ऐसे प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाए तथा उनकी आपत्तियों और संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए इस कानून को हटाया जाए।

इजलास में महिलाओं ने एकजुट होकर अपने विरोध की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार का विषय नहीं, बल्कि धर्म की स्वतंत्रता, मौलिक अधिकारों और व्यक्तिगत कानूनों से जुड़ा संवेदनशील संवैधानिक मुद्दा है।

महिलाओं ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुस्लिम महिलाओं के समर्थन को लेकर किए जा रहे दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय की 75 प्रतिशत महिलाओं द्वारा UCC विधेयक का समर्थन किए जाने संबंधी दावा भ्रामक एवं वास्तविक जनभावना के विपरीत है। महिलाओं के अनुसार, इस प्रकार के इजलास, हस्ताक्षर अभियान और सार्वजनिक विरोध यह दर्शाते हैं कि बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं इस विधेयक का विरोध कर रही हैं।

मुस्लिम महिलाओं ने स्पष्ट किया कि वे अपने संवैधानिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेंगी।

प्रमुख रूप से उपस्थित

– शबा खान

– सोफिया

– शमीम खान

– नरगिस बी

– अलीना बी

– शबाना खान

– नूर फातिमा शेख

– नसरीन खान

– हीना खान

– सबनम ,

– नरगिस खान

– फातिमा जोहरा खान

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर