VISITORS

0 1 9 7 6 5

August 26, 2026 11:30 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बस किराया बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों का हल्ला बोल

बस किराया बढ़ोतरी के विरोध में शासकीय पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन करीब 3 घंटे तक चला धरना, भारी बारिश में भी मांगों को लेकर डटे रहे विद्यार्थी

विधायक के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, 4 सितंबर को बैठक में समस्याओं के निराकरण का भरोसा… अब विद्यार्थियों को 4 सितंबर की बैठक का इंतजार

बस किराया बढ़ोत्तरी के विरोध में छात्रों का धरना प्रदर्शन, विधायक के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त

करीब तीन घंटे तक बारिश में डटे रहे छात्र-छात्राएं, 4 सितंबर को एसडीएम कार्यालय में बैठक का आश्वासन

शब्द अग्नि / रमाकांत मंसोरिया (भैरुंदा)

मध्यप्रदेश में बस किराए में हुई बढ़ोतरी के विरोध में सीहोर जिले के भैरुंदा के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर से बस स्टैंड तक पैदल मार्च निकाला और बस स्टैंड पर धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान तेज बारिश भी विद्यार्थियों के हौसले को नहीं तोड़ सकी। छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे।

विद्यार्थियों का कहना है कि प्रवेश के दौरान उन्हें बस सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में बस सुविधा से इनकार कर दिया गया। छात्रों ने बढ़ा हुआ बस किराया कम करने, विद्यार्थियों के लिए बस पास की व्यवस्था करने तथा जिन क्षेत्रों में बस सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां बस चलाने की मांग रखी। वहीं कुछ छात्राओं ने बस में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायत भी अधिकारियों के सामने रखी। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर विधायक रमाकांत भार्गव बस स्टैंड पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं से चर्चा की। विद्यार्थियों ने विधायक को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। विधायक ने छात्रों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 4 सितंबर के बाद छात्र-छात्राओं के साथ एसडीएम कार्यालय में बैठक कर बस किराया, बस पास और अन्य समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

विधायक के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रदर्शन

लगातार करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद विधायक के आश्वासन पर छात्र-छात्राओं ने धरना समाप्त कर दिया। अब विद्यार्थियों को 4 सितंबर को होने वाली बैठक का इंतजार है। छात्रों का कहना है कि बैठक में उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।

बस पास सहित अन्य मांगों के निराकरण का आश्वासन

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र अभिषेक बरखने ने बताया कि विधायक ने विद्यार्थियों के साथ बैठक कर बस पास बनवाने और जिन स्थानों पर बस सुविधा नहीं है, वहां बस चलाने को लेकर चर्चा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि 4 सितंबर के बाद यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो छात्र-छात्राएं दोबारा बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर