गंधवानी खबर गंधवानी में सावन माह के अंतिम सोमवार पर नगर के सभी शिवालय मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक पूजन अभिषेक किया गया श्रद्धालु सुबह शिवालय मंदिरों में पूजन व जल चढ़ाने के लिए शिवालय मंदिर पहुंचे साथ ही अंतिम सोमवार गंधवानी के नित्यानंद आश्रम श्री गुप्तेश्वर महादेव पर रतलाम एवं धार के गुरु भक्तो द्वारा रुद्राअभिषेक कर सावन सोमवार के अंतिम दिन पुण्य लाभ लिया गया विशेष श्रृंगार किया गया संध्याकालीन आरती में नगर की महिला श्रद्धालु भी शामिल होती है।
Author: Shabd Agni
.