VISITORS

0 1 6 7 6 5

July 12, 2026 10:39 am

+91 8878812345

इंदौर : अश्लील फोटो से ब्लैकमेल का खेल खत्म

16 वर्षीय छात्रा को लंबे समय से दे रहा था धमकियां, शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

शब्द अग्नि /इंदौर। शहर में एक 16 वर्षीय छात्रा को अश्लील तस्वीरों के जरिए कथित रूप से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा का पड़ोसी बताया जा रहा है, जो उसे निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

धमकी देकर बना रहा था दबाव

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित रूप से छात्रा को लगातार धमकाकर अपने दबाव में रखने की कोशिश कर रहा था। लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने आखिरकार अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुर

पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी ने छात्रा की तस्वीरें किसी अन्य व्यक्ति को भेजी या सोशल मीडिया पर साझा करने का प्रयास तो नहीं किया। जांच के आधार पर मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

साइबर अपराध पर पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर बच्चों और अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, साइबर उत्पीड़न या अश्लील सामग्री के जरिए धमकाने की घटना सामने आए तो बिना देर किए पुलिस से संपर्क करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी  कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर