VISITORS

0 1 6 7 7 2

July 12, 2026 11:22 am

+91 8878812345

महिला की बेरहमी से हत्या चारों तरफ पसरा खून

 पति पर शक; वारदात के बाद से फरार* स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा खून से लथपथ मां का शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

शब्द अग्नि / इंदौर । शहर की डाककुंज कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में कार्यरत डाक सहायक **उर्मिला सैनी** की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पति **अखिलेश सैनी** पर संदेह है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। दोपहर में स्कूल से लौटे बच्चों ने घर के भीतर मां का खून से सना शव देखा तो पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

भारी हथियार से हमला, मौके पर मिला चाकू

पुलिस के अनुसार महिला का शव घर के हॉल में खून से लथपथ मिला। घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद हुआ है, जबकि प्रारंभिक जांच में किसी भारी धारदार या ठोस हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

मौसी को फोन कर दी घटना की जानकारी

जांच के दौरान सामने आया कि स्कूल से लौटे बच्चों ने दरवाजा बंद पाया, जबकि घर के अंदर टीवी तेज आवाज में चल रहा था। किसी तरह अंदर पहुंचने पर उन्होंने मां को खून से लथपथ हालत में देखा। घबराए बच्चों ने तत्काल अपनी मौसी और परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई।

फरार पति की तलाश तेज, हत्या के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर