शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
बड़वानी /राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 5 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक 6 दिवसीय साथिया प्रशिक्षण आयुष्मान आरोग्य मंदिर करी ब्लॉक सिलावद में आयोजित किया गया । प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिलावद के तलवाड़ा बुजुर्ग सेक्टर के 22 साथिया ( किशोर किशोरी), 11 आशा कार्यकर्ता व आशा सुपरवाइजर सुनीता ओहरे ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान परामर्शदाता प्रयाशु सोलंकी एवं मास्टर ट्रेनर नीलिमा सोनी ओर पूंजीलाल वास्कले द्वारा किशोर किशोरियों को मुख्य बिंदु पीयर एजुकेटर (साथिया) की भूमिका, बड़े होना, बचपन से किशोर अवस्था तक सही पोषण, संतुलित आहार, एनीमिया, सिकल सेल,संचारी और असंचारी बीमारियां और किशोरों का टीकाकरण , यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य , चोट हिंसा एवं लिंग आधारित हिंसा तथा उनकी रोकथाम, सोशल मीडिया व इंटरनेट का सूरक्षित उपयोग , मानसिक स्वास्थ्य, मनहित ऐप, नशे के दुरुपयोग के दुष्प्रभाव, जलवायु परिवर्तन ओर उमंग स्वास्थ्य केंद्र के सेवाओं ओर उमंग हेल्प लाइन नंबर 14425, टेली मानस हेल्प लाइन 14416 ,मनहित एप्लिकेशन को समझना ओर उस पर कार्य करना आदि विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में बीएमओ द्वारा समय समय पर मॉनिटरिंग तथा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिये गये।
Author: Shabd Agni
.