VISITORS

0 1 6 8 2 7

July 13, 2026 2:22 am

+91 8878812345

आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया महेश्वर भ्रमण

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

खरगोन। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने रविवार को सपत्नी महेश्वर का भ्रमण किया। महेश्वर पहुंचने पर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भ्रमण के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने महेश्वर के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने मां नर्मदा के दर्शन कर मध्य प्रवाह में स्थित बाणेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने देवी अहिल्याबाई किला, अहिल्याबाई की गादी संग्रहालय तथा नर्मदा तट का भ्रमण किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने महेश्वर स्थित रेवा सोसाइटी का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने महेश्वरी साड़ियों के निर्माण की पारंपरिक प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बुनकरों की हस्तकला एवं उत्कृष्ट कारीगरी की सराहना की।

भ्रमण के उपरांत उन्होंने कहा कि महेश्वर में मां नर्मदा और भगवान बाणेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा लोकमाता को श्रद्धासुमन अर्पित करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने महेश्वर की ऐतिहासिक धरोहरों, अहिल्या किले की उत्कृष्ट नक्काशी तथा महेश्वरी साड़ियों के निर्माण में बुनकरों के कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और हस्तशिल्प की यह परंपरा देश की अमूल्य धरोहर है तथा इन कारीगरों पर पूरे देश को गर्व है

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर