VISITORS

0 1 6 8 2 0

July 12, 2026 9:39 pm

+91 8878812345

जोबट : बेटे ने की पत्थर से कुचलकर पिता की हत्या

जोबट में रिश्तों का खून, आरोपी बेटा गिरफ्तार, गांव में फैली सनसनी; पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र के ग्राम कंदा के मसानिया फलिया में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि बेटे ने अपने ही पिता की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 60 वर्षीय राईसिंग मसानिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किसी मामूली बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी बेटे वेस्ता मसानिया (38) ने गुस्से में आकर पिता पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राईसिंग मसानिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जोबट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

‎पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जोबट भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जोबट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी वेस्ता मसानिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर