VISITORS

0 2 0 0 6 7

August 31, 2026 10:44 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

समाजसेवी जाहिद अली का निधन शहर में शोक की लहर

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी 

खरगोन। शहर की जानी-मानी समाजसेवी शख्सियत जाहिद अली सैयद का रविवार को इंतिक़ाल हो गया। उनके निधन की ख़बर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। समाज, राजनीति, दीनी और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जाहिद अली सैयद ने अपना जीवन समाज सेवा, ज़रूरतमंदों की मदद और आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किया। उनके सामाजिक कार्यों और मानवीय सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा

इंतिक़ाल की ख़बर मिलते ही बड़ी तादाद में अहबाब, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब, समाजी, सियासी और दीनी शख़्सियात उनके निवास पर पहुँचीं तथा अहल-ए-ख़ाना से ताज़ियत का इज़हार किया सभी ने अल्लाह तआला से दुआ की कि मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए और लवाहिकीन को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर