VISITORS

0 1 9 8 6 1

August 27, 2026 11:40 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

लगातार ओवरलोड पत्थर भरे दर्जनों वाहन दौड़ रहे नहीं हो रही करवाई

गंधवानी निप्र गंधवानी क्षेत्र के ग्राम कोसदना चूना पत्थर खदान से बड़े ट्रक वाहनों में ओवरलोड पत्थर भरकर वंडर सिमेट प्लांट पर लेजाया जा रहा है इससे रोड स्थित अत्यत ख़राब हो रही है परिवहन किया जा रहा है जिसे अवलदा बाग और मनावर मंगोद मार्ग की स्थिति खराब हो रही है लेकिन बावजूद इस पर कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है वही मनावर से मंगोद मार्ग को रिपेयर अभी वर्तमान में ही किया गया है और वापस से उस पर ओवरलोड वाहनों का गुजरना शुरू हो चुका है जिससे सड़क की स्थिति फिर से खराब हो जाएगी जिससे ग्रामीण लोग और दूसरे सफर करने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लगभग 3 वर्षों के बाद इस मार्ग पर रिपेयर हुआ है

वही अवलदा से बाग मार्ग की स्थिति भी बहुत खराब है लेकिन ओवरलोड वाहन अभी भी इतने निकल रहे हैं जिससे सड़क की स्थिति खराब होने का अंदेशा बना हुआ है लेकिन कोई भी इस और  ध्यान देने को तैयार नहीं है वही मामले को लेकर सबसे पहले एमपी आरडीसी विभाग ने ही सक्रियता दिखा देना चाहिए ताकि दोनों रोड सुरक्षित रह सके यह दोनों मार्ग अवलदार से बाग और मनावर से मंगोद उन्हीं के अंतर्गत है ऐसे में जवाबदारी उन्हीं की बनती है वहीं पूरे मामले को लेकर खनिज विभाग से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ क्योंकि माइनिंग डिपार्टमेंट भी इस पर कार्रवाई कर सकता है कोई अन्य जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी भी ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई कर सकते हैं ताकि इस तरह से ओवरलोड पत्थरों का परिवहन नहीं हो पाए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर