गंधवानी निप्र गंधवानी क्षेत्र के ग्राम कोसदना चूना पत्थर खदान से बड़े ट्रक वाहनों में ओवरलोड पत्थर भरकर वंडर सिमेट प्लांट पर लेजाया जा रहा है इससे रोड स्थित अत्यत ख़राब हो रही है परिवहन किया जा रहा है जिसे अवलदा बाग और मनावर मंगोद मार्ग की स्थिति खराब हो रही है लेकिन बावजूद इस पर कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है वही मनावर से मंगोद मार्ग को रिपेयर अभी वर्तमान में ही किया गया है और वापस से उस पर ओवरलोड वाहनों का गुजरना शुरू हो चुका है जिससे सड़क की स्थिति फिर से खराब हो जाएगी जिससे ग्रामीण लोग और दूसरे सफर करने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लगभग 3 वर्षों के बाद इस मार्ग पर रिपेयर हुआ है

वही अवलदा से बाग मार्ग की स्थिति भी बहुत खराब है लेकिन ओवरलोड वाहन अभी भी इतने निकल रहे हैं जिससे सड़क की स्थिति खराब होने का अंदेशा बना हुआ है लेकिन कोई भी इस और ध्यान देने को तैयार नहीं है वही मामले को लेकर सबसे पहले एमपी आरडीसी विभाग ने ही सक्रियता दिखा देना चाहिए ताकि दोनों रोड सुरक्षित रह सके यह दोनों मार्ग अवलदार से बाग और मनावर से मंगोद उन्हीं के अंतर्गत है ऐसे में जवाबदारी उन्हीं की बनती है वहीं पूरे मामले को लेकर खनिज विभाग से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ क्योंकि माइनिंग डिपार्टमेंट भी इस पर कार्रवाई कर सकता है कोई अन्य जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी भी ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई कर सकते हैं ताकि इस तरह से ओवरलोड पत्थरों का परिवहन नहीं हो पाए।
Author: Shabd Agni
.