4 सितंबर को मस्जिदों में होगा मतदान, पांच उम्मीदवार मैदान में
शब्द अग्नि/संवाददाता
बड़वानी/ सेंधवा। अहले सुन्नत आम मुस्लिम जमाअत सेंधवा (शहर) के सदर पद के चुनाव को लेकर शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सदर पद के उम्मीदवार रईस खान अशरफ़ी भी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपने चुनाव चिन्ह ‘किताब’ पर मतदान करने की अपील की।
मतदाताओं से कर रहे संपर्क
रईस खान अशरफ़ी जनसंपर्क के दौरान समाज के मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वे समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए अपने पक्ष में मतदान का आग्रह कर रहे हैं।जनसंपर्क के दौरान शहर के दावल बेड़ी क्षेत्र में रईस खान अशरफ़ी का समाजजनों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया, चुनाव में अन्य उम्मीदवार भी अपने स्तर पर मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं।
4 सितंबर शुक्रवार को मस्जिदों में जुमा की नमाज के दौरान होगा मतदान
आम मुस्लिम जमाअत के सदर पद के लिए 4 सितंबर, शुक्रवार को जुमा की नमाज के दौरान शहर की विभिन्न मस्जिदों में मतदान कराया जाएगा। चुनाव में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों और मतदाताओं के बीच चर्चा का दौर जारी है।
मतगणना के बाद घोषित होगा परिणाम
मतदान के बाद गौसिया मस्जिद के पास स्थित जमातखाने में मतगणना की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। निर्वाचित उम्मीदवार को आम मुस्लिम जमाअत सेंधवा के सदर पद की जिम्मेदारी तीन वर्ष के लिए सौंपी जाएगी।

आम मुस्लिम जमात कार्यकारिणी में निभा चुके हैं जिम्मेदारी
जानकारी के अनुसार, रईस खान अशरफ़ी पूर्व में आम मुस्लिम जमाअत सेंधवा की कार्यकारिणी में पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस बार वे सदर पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही शहर में जमाअत सदर चुनाव को लेकर गतिविधियां और मतदाताओं के बीच चर्चा बढ़ रही है।
Author: Shabd Agni
.