VISITORS

0 1 9 7 6 5

August 26, 2026 11:26 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कावड़ियों का किया स्वागत, यूफोरिया माइंस ने कराया स्वल्पाहार-पेयजल

कार्तिकेय सिंह चौहान के नेतृत्व में निकली कावड़ यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

शब्द अग्नि / रमाकांत मंसोरिया (भैरुंदा)

श्रावण माह के पावन अवसर पर मंगलवार को नर्मदा तट ग्राम नीलकंठ से भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कावड़ यात्रा नीलकंठ से प्रारंभ होकर भैरुंदा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

कावड़ यात्रा के दौरान यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कावड़ियों के लिए स्वल्पाहार एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। ग्राम चीच में कंपनी की ओर से कावड़ियों का स्वागत कर उन्हें स्वल्पाहार एवं पेयजल कराया गया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सहभागिता निभाई। वही कंपनी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता कर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की सेवा करना संस्था की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

इस अवसर पर यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड के उच्च अधिकारी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर