VISITORS

0 1 8 0 6 8

July 30, 2026 2:57 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

गंधवानी : श्री गजानन्द कम्प्यूटर सेंटर” का शुभारम्भ

शब्द अग्नि / पुष्पेंद्र पाण्डे

गंधवानी-युवा उद्यमी एवं भाजपा कार्यकर्ता भाई हरिओम मालवीया के नवीन प्रतिष्ठान “श्री गजानन्द कम्प्यूटर सेंटर” का शुभारम्भ भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर भाजपा धार (ग्रामीण) के जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा, जिला मंत्री सदाशिव बर्फा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहनलाल आर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री सन्तोष वानखेड़े, युवा नेता ऋषभ पाटनी, सन्तोष जमादारी, अजय लच्छेटा, श्रीमती चन्दा पाटीदार, श्रीमती पूजा मालवीया, श्रीराम पाटीदार सहित अनेक भाजपा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने हरिओम मालवीया को नवीन प्रतिष्ठान के शुभारम्भ पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में कम्प्यूटर सेवाओं का महत्व निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गजानन्द कम्प्यूटर सेंटर क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान कर डिजिटल सशक्तिकरण और स्वरोजगार को नई दिशा देगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं सफल संचालन की मंगलकामना करते हुए हरिओम मालवीया एवं उनके परिवार को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर