VISITORS

0 1 9 8 1 9

August 26, 2026 7:15 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : इंडिगो की 4 फ्लाइट फिर कैंसिल

शब्द अग्नि /इंदौर। देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
सोमवार को भी इंडिगो ने इंदौर से दिल्ली और चेन्नई की उड़ानें निरस्त कर दीं। इससे इन उड़ानों में पहले से बुकिंग करा चुके यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि एयरलाइन ने यात्रियों को री-बुकिंग और री – शेड्यूल की सुविधा उपलब्ध कराई है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा एक दिसंबर से क्रू की कमी का हवाला देते हुए लगातार उड़ानें निरस्त की जा रही हैं। इस बीच शासन द्वारा लागू नए फ्लाइट टाइमिंग नियमों की अवधि फरवरी तक बढ़ा दी गई है, इसके बावजूद इंडिगो की उड़ानों का निरस्तीकरण जारी है। विमानतल से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को इंडिगो की कुल चार उड़ानें निरस्त की गईं। इनमें दोपहर 12 बजे दिल्ली से इंदौर आने वाली और 12.30 बजे इंदौर से दिल्ली जाने वाली उड़ान, वहीं रात 9.40 बजे चेन्नई से इंदौर आने वाली और 10.10 बजे इंदौर से चेन्नई जाने वाली उड़ान शामिल हैं। एयरलाइन की ओर से उड़ानें निरस्त करने का कारण एक बार फिर ऑपरेशनल बताया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जिन यात्रियों ने इन उड़ानों में टिकट बुक कराए थे, उन्हें रिफंड और री-बुकिंग के विकल्प दिए गए हैं। साथ ही यात्रियों को अन्य उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने की व्यवस्था भी की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर