VISITORS

0 1 9 8 5 6

August 27, 2026 10:59 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

25 दुधारू पशुओं की डेयरी इकाई लगाने के लिए मिलेगा 42 लाख तक ऋण

33 फीसदी तक सबसिडी दे रही सरकार

 दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना शुरू की गई है, जिसमें 25 दुधारू पशुओं की डेयरी इकाई लगाने के लिए 42 लाख तक का ऋण उपलब्ध होगा। मध्यप्रदेश शासन इस योजना के तहत डेयरी इकाई लगाने वाले हितग्राही को 33 फीसदी तक सबसिडी भी दे रही है।

श्योपुर जिले में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार डेयरी उद्योग में रूचि रखने वाले युवाओं को उक्त योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है तथा योजना का अधिक से अधिक युवा लाभ लें, इसके लिए पशुपालन विभाग को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये है।

शासन की उक्त महत्वपूर्ण योजना के तहत 25 गाय पालने के लिए 38 लाख रूपये तथा 25 भैस पालने के लिए 42 लाख रूपये की ऋण राशि बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी, इसमें एससी एवं एसटी वर्ग को 33 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत सबसिडी प्रदान की जायेगी। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही के पास साढे तीन एकड भूमि होना जरूरी है, जिससे वह उक्त भूमि पर डेयरी इकाई के साथ ही भूसा घर एवं दुधारू पशुओं के लिए शैड बना सकें। उन्होने बताया कि युवा इस योजना का लाभ लेकर डेयरी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है।

इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। योजना की खास बात यह है कि हितग्राही इस ऋण को प्रत्येक दो साल में पुनः ले सकता है और कम से कम 8 बार तक शासन की योजना का लाभ लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उप संचालक पशुपालन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर