VISITORS

0 1 8 0 6 8

July 30, 2026 2:59 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, लिए दवाओं के नमूने

दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी 

श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के मेडिकल स्टोर्स का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में ड्रग इस्पेक्टर मनीष कुशवाह द्वारा प्रेमसर एवं ननावद क्षेत्र के विष्णु मेडिकल, श्रीराम मेडिकल, राधेरानी मेडिकल स्टोर, कुमकुम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। इन मेडिकल स्टोर्स को औषधियों के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति, शेड्यूल औषधियों के क्रय एवं विक्रय रिकॉर्ड, एक्सपायरी ड्रग मैनेजमेंट, नशे के रूप में दुरुपयोग हो सकने वाली औषधियों एवं एनआरएक्स श्रेणी की दवाइयों के क्रय एवं विक्रय रिकॉर्ड की सघन जांच की गई। इसी दौरान दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दवाओं के नमूने, जांच विश्लेषण हेतु लिए गए। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में शर्मा मेडिकल स्टोर एवं मुस्कान मेडिकल स्टोर को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर