सफल कांवड़ यात्रा को लेकर जताया आभार
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर शहर के गौरव और विख्यात भागवत भूषण परम पूज्य गुरुदेव पंडित प्रदीप मिश्रा जी द्वारा आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सुदीप प्रजापति ने पंडित प्रदीप मिश्रा जी को कांवड़ यात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया और शुभकामनाएं दीं। प्रजापति ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में आयोजित इस कांवड़ यात्रा से सीहोर धर्ममय हो उठा है। इस ऐतिहासिक आयोजन ने न केवल शहर का गौरव बढ़ाया है, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल निर्मित किया है।
कुबेरेश्वर धाम में दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के दौरान सुदीप प्रजापति ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के अपार जनसैलाब के शांतिपूर्ण व्यवस्थापन के लिए आयोजकों और सेवादारों के प्रयासों की भी सराहना की। गुरुदेव पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने भी आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी नगरवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
Author: Shabd Agni
.