VISITORS

0 1 9 5 6 0

August 24, 2026 4:47 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रीय रेसलिंग चैंपियनशिप में सीहोर के राजदीप यादव ने जीता कांस्य पदक

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया 

(सीहोर) उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित नेशनल ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के प्रतिभाशाली पहलवान राजदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 130 किलोग्राम सीनियर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजदीप यादव ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर पदक जीतकर सीहोर और मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने मुकाबलों में बेहतरीन तकनीक, ताकत और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

राजदीप यादव आगामी एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी अपनी तैयारी कर रहे हैं। वे कुश्ती प्रशिक्षक अन्नू पाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद उनके परिजनों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

राजदीप की इस उपलब्धि से जिले के युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह का माहौल है। खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई कि वे आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का प्रतिनिधित्व कर पदक हासिल करेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर