VISITORS

0 1 5 6 5 4

July 6, 2026 9:56 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 6, 2026 9:56 pm

इंदौर : हाट हटाने पहुंची टीम-हंगामा

हाट हटाने पहुंची टीम अग्रसेन चौराहे पर हंगामा
शब्द अग्नि / इंदौर। गुरुवार को इंदौर के अग्रसेन चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब नगर निगम की रिमूवल टीम यहां हाट हटाने पहुंची। टीम और हाट वालों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि स्थिति बिगड़ती दिखाई देने लगी। इसी दौरान एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर माहौल शांत करवाया। दरअसल, हर गुरुवार को यहां हाट लगता है और दर्जनों व्यापारी रोड पर दुकानें लगाते हैं। इस वजह से अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। गुरुवार को भी जब हाट लगा, तो नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची और इसी बात पर विवाद हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा अग्रसेन चौराहा पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए हाट वालों से बैठकर बात की और समझाया कि यहां से रोजाना हजारों लोग निकलते हैं। सड़क घिर जाने से लोगों  को परेशानी होती है। उन्होंने समझाइश दी कि वे उनकी दुकान रोड किनारे लगाए, ताकि गाड़ियां निकलने में दिक्कत ना हो।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर