VISITORS

0 1 5 5 0 3

July 6, 2026 3:34 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 6, 2026 3:34 am

जिन्दा बेटी की निकाली शव यात्रा, चिता भी जलाई

प्रेमी के साथ गई बेटी तो घरवालों ने निकाली अर्थी
आटे से पुतला बनाया, चिता जलाई

शब्द अग्नि/ विदिशा। बेटी प्रेमी के साथ चली गई तो एक परिवार इस कदर टूटा कि उन्होंने उसे मरा मान लिया। उन्होंने बेटी का पुतला बनाकर अर्थी सजाई। शव यात्रा निकाली। रिश्तेदारों के साथ श्मशान घाट जाकर अंतिम संस्कार किया।
मामला विदिशा में चूना वाली गली का है। यहां रहने वाले कुशवाह परिवार की 23 वर्षीय बेटी सविता 13 दिसंबर को अचानक घर छोड़कर चली गई। परिवार वालों ने आसपास तलाश किया। रिश्तेदारों के यहां पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजन ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

 

युवती ने घर वाले के साथ जाने से मना किया

पुलिस ने सविता को ढूंढ़कर परिजन के सामने पेश किया। सविता ने घरवालों के साथ जाने से मना कर दिया। कहा कि उसने प्रेमी संजू मालवीय के साथ शादी कर ली है। उसी के साथ रहना चाहती है। यह सुनकर कुशवाह परिवार सदमे में आ गया। परिजन ने खुद को घर में बंद कर लिया। मामले का पता चलते ही रिश्तेदारों ने परिजन से संपर्क किया। उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद सविता के परिजन ने उसे मरा मानकर अंतिम क्रिया करने का फैसला किया। शुक्रवार को कुशवाह परिवार ने रिश्तेदारों को इकट्ठा किया। आटे से सविता का पुतला बनाया। उसे चिता पर लिटाया। फिर गाजे-बाजे के साथ शहर के चौक-चौराहों से अंतिम यात्रा निकाली।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर