VISITORS

0 1 6 4 9 5

July 10, 2026 11:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 11:31 pm

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण

“युवाओं में पर्यावरण जागरूकता ही देश के स्वर्णिम भविष्य की नींव”- श्री गोलानी

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल

खंडवा। भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पदमनगर स्थित बगीचा ग्राउंड में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम परिषद की पर्यावरण संयोजक श्रीमती अनुया भाटे के नेतृत्व में भारत विकास परिषद एवं पदमनगर पूज्य सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में सिंधी समाजजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

100 से अधिक पौधे लगाए गए

यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज के प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पौधों की सुरक्षा एवं भविष्य में नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर संस्था संरक्षक श्री गोवर्धन गोलानी ने कहा कि “युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही देश के स्वर्णिम भविष्य की नींव है।” कार्यक्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” और “पर्यावरण बचाओ” के नारे भी लगाए गए। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर शहर सहित सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक एवं परिषद के सदस्य उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर