VISITORS

0 1 9 5 8 0

August 24, 2026 7:46 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

उज्जैन- व्यवसायी ने 11 बच्चों को कराई हवाई सैर

हेलिकॉप्टर में उड़ान भरकर पूरा किया सपना
शब्द अग्नि न्यूज़। उज्जैन में एक ट्रेवल्स व्यवसायी ने श्रमिक बस्ती के 11 बच्चों को हेलिकॉप्टर की सैर कराई। राजेश सिंह भदौरिया ने इस्कॉन मंदिर के पीछे स्थित श्रमिक बस्ती के बच्चों को न केवल कपड़े और मिठाइयां दीं, बल्कि उन्हें आसमान में उड़ने का अनुभव भी कराया। यह बच्चों के लिए एक अविस्मरणीय पल बन,गया।
हेली सेवा के तहत उपलब्ध हेलिकॉप्टर से इन 11 बच्चों को दो चरणों में उज्जैन शहर की हवाई सैर करवाई गई। हेलिकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी, बच्चों की आंखों में उत्साह और विश्वास साफ झलक रहा था। ऊपर से शहर, मंदिर और सड़कों को देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बंटी भदौरिया ने बताया कि वे अक्सर इस्कॉन मंदिर जाते समय बस्ती के बच्चों को नागझिरी पुलिस लाइन से उड़ने वाले हेलिकॉप्टर को देखकर तालियां बजाते और उसे निहारते देखते थे। उसी दृश्य ने उन्हें प्रेरित किया कि वे इन बच्चों को सिर्फ आसमान देखने नहीं, बल्कि उसमें उड़ने का अहसास भी दिलाएं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर