VISITORS

0 1 8 0 1 0

July 29, 2026 4:02 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

हाथी हादसे के बाद खुली लापरवाही की परतें

 

बिना पंजीकरण सड़कों पर दौड़ रहा था हाथी, हादसे के बाद जांच में कई सवाल खड़े

शब्द अग्नि / इंदौर ऑटो चालक की मौत के मामले में सामने आई अहम जानकारी, वन विभाग ने दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की; वायरल वीडियो ने भी बढ़ाई जांच की दिशा शहर के चंदन नगर क्षेत्र में ऑटो चालक की जान लेने वाले हाथी को लेकर जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि हाथी का विधिवत पंजीकरण नहीं कराया गया था। हादसे के बाद पुलिस और वन विभाग ने हाथी के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए वन विभाग को पत्र भेजा गया है और नियमों के पालन की भी पड़ताल की जा रही है।

 

# नियंत्रण खोने की वजह बनी सिर पर प्रहार की आशंका*l

 

जांच में यह बात भी सामने आई है कि हाथी के बिदकने की वजह उसके महावत द्वारा सिर पर अंकुश (लोहे के उपकरण) से बार-बार प्रहार करना हो सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी अचानक उग्र हो गया और नियंत्रण से बाहर निकल आया। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हादसा लापरवाही का परिणाम था या पशु के साथ अनुचित व्यवहार इसकी वजह बना।

 

 वायरल वीडियो और दस्तावेजों की होगी विस्तृत जांच

 

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे से कुछ क्षण पहले हाथी सड़क किनारे खड़ा दिखाई देता है। वीडियो के आधार पर पुलिस हाथी के व्यवहार और आसपास मौजूद लोगों की गतिविधियों का विश्लेषण कर रही है। वहीं वन विभाग दस्तावेजों की वैधता, पंजीकरण और संबंधित अनुमति की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्र वाई की जा सकती है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर