जांबाज़ी बनी प्रशंसा का विषय
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर “देशभक्ति और जनसेवा सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि कुछ पुलिश अफसरों ओर मध्य प्रदेश पुलिस का संकल्प भी है
इसी की जीती जागती मिसाल आज सीहोर कुबेरेश्वर धाम में आयोजित विशाल आयोजन के दौरान देखने को मिली जहाँ लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं
कुबेरेश्वर धाम के गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान जब हाईवे पर एक श्रद्धालु अचेत होकर गिरा, तब सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने अपनी त्वरित निर्णय क्षमता और संवेदनशीलता से एक अमूल्य जान बचाई।
बिना एक पल गंवाए, अपनी टीम के साथ मौके पर ही प्राथमिक उपचार देना और तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाना—उनकी मुस्तैदी और उत्कृष्ट नेतृत्व का जीवंत प्रमाण है।
डॉ. अभिनंदना शर्मा और सीहोर पुलिस टीम की यह त्वरित कार्रवाई पुलिस बल के प्रति जन-विश्वास को और मजबूत करती है। हजारों की भीड़ ने जब ये मंजर देखा
सी एस पी सीहोर डॉक्टर अभिनंदना शर्मा एवं उनकी पूरी टीम की प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक पाए
सीहोर पुलिस ने कही ना कही मानवता की बड़ी मिशाल पेश की है अब ये वीडियो जमकर वॉयरल हो रहा है
लोगो का कहना है ऐसे अधिकारी यदि हो तो उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए कुछ लोगों ने कहा की इस घटना को देख कर हमारा पुलिस बल पर विश्वास आज बड़ा है।
Author: Shabd Agni
.