VISITORS

0 1 8 0 1 0

July 29, 2026 4:05 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सेंधवा : फर्जी लोन धोखाधड़ी में दो और गिरफ्तार

थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह स्वयं कर रहे है केस की मॉनिटरिंग

शब्द अग्नि / नौशाद अली

सेंधवा, बड़वानी। थाना सेंधवा शहर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण स्वीकृत कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक एवं फील्ड ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह एवं उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। मामला थाना सेंधवा शहर में दर्ज अपराध क्रमांक 304/2025 से संबंधित है।

फर्जी दस्तावेजों से लिया गया था ऋण

फरियादिया सीमा मोरे एवं ममता मोरे के नाम से फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी तैयार कर अन्नपूर्णा, आरोहन तथा स्पंदना फाइनेंस कंपनियों से ऋण स्वीकृत कराया गया था। इस तरह कुल ₹2.48 लाख की धोखाधड़ी की गई।

जांच में सामने आई लापरवाही

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक एवं फील्ड ऑफिसर ने आवेदकों के दस्तावेजों का आवश्यक भौतिक सत्यापन किए बिना ऋण स्वीकृत कर दिया। जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

मामले में मुख्य आरोपी अतरसिंह चौहान, निर्माबाई अजनारे एवं मनीषा चौहान को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। अब मामले में फाइनेंस कंपनी के दो अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद जांच और आगे बढ़ गई है।

थाना प्रभारी की सक्रियता की सराहना

इस मामले के खुलासे में थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह एवं उनकी टीम की सतर्कता और प्रभावी विवेचना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने लगातार जांच कर धोखाधड़ी की पूरी श्रृंखला का खुलासा किया। आर्थिक अपराधों के खिलाफ सेंधवा शहर पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। प्रकरण में आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है!

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर