VISITORS

0 2 0 1 1 8

September 1, 2026 10:10 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

नगर में कुत्तों की बढ़ती संख्या से चिंतित रहवासी

शब्द अग्नि/संवाददाता

गंधवानी निप्र गंधवानी नगर के चौराहो पर लगातार कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे रहवासी लोग थोड़े से चिंतित दिखाई दे रहे है क्योंकि पूर्व में कई लोगों को कुत्तों ने निशाना बनाकर काट लिया था जिसमें गंभीर चोटे भी आई थी वहीं वर्तमान में गंधवानी नगर के चौराहों पर कुत्तों बड़ी संख्या में दिखाई देते है झुंड बनाकर घूमते हैं और पैदल चलने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं साथ ही रहवासी क्षेत्र में बच्चे भी रहते हैं

ऐसे में लोगों की मांग है कि इन पर नियंत्रण के लिए कुत्तों को पकड़ना जरूरी है यहां पर नगर में सभी दूर ऐसी ही स्थिति बनी हुई है कुत्ते जानवरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं क्योंकि वह झुंड में होते हैं और एकदम से हमला कर देते हैं गंधवानी क्षेत्र के सभी मार्गों पर कुत्तों की बढ़ती हुई संख्या दिखाई दे रही है नगर के लोग इस पर अंकुश लगाने की बातवोकर रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर