VISITORS

0 2 0 1 1 7

September 1, 2026 9:54 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बालाघाट : 31.570 किलोग्राम गांजा जप्त कीमती करीबन 16 लाख रूपये

ओडिशा से गांजा तस्कर गिरफ्तार

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत बालाघाट पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांगोटोला में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 76/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जयकुमार नायक एवं दुलामनी गुआल को पुलिस रिमांड पर लेकर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के संबंध में सघन पूछताछ की गई।

रिमांड के दौरान आरोपी जयकुमार नायक से की गई पूछताछ में ओडिशा स्थित गांजा सप्लायर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं सुराग प्राप्त होने पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु बालाघाट पुलिस द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन कर ओडिशा राज्य रवाना किया गया।

ओडिशा में दबिश देकर गांजा तस्कर गिरफ्तार

बालाघाट पुलिस की विशेष टीमों द्वारा ओडिशा के जिला बरगढ़ में आरोपी जयकुमार नायक की निशानदेही एवं प्राप्त सूचना के आधार पर सुनियोजित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर, घेराबंदी कर गांजा तस्करी में संलिप्त आरोपी महेन्द्र मलिक को गिरफ्तार किया गया।

अग्रिम विवेचना एवं पुलिस रिमांड

आरोपी महेन्द्र मलिक को ओडिशा से गिरफ्तार कर बालाघाट लाया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 02 दिवस की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से प्रकरण में मादक पदार्थ गांजा के स्रोत, सप्लाई एवं वितरण नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर