शब्द अग्नि/संवाददाता
गंधवानी निप्र गंधवानी नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में खड़े रहने वाले वाहनों से सामान को बदमाश लोग चुरा रहे हैं यहां पर लगातार बदमाशों के द्वारा वारदात की जा रही मामले में जानकारी के अनुसार निजी स्कूलों की मैजिक वाहन बस स्टैंड क्षेत्र में खड़ी थी जिसकी बैटरी बदमाशों ने चुरा ली वहीं बस स्टैंड क्षेत्र के आरिफ खान के ऑटो रिक्शा की बैटरी भी शनिवार रात को बदमाशों ने चुरा ली साथ ही अन्य वाहनों में भी बदमाश लोग चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं रहवासी क्षेत्र में कैमरे लगे हुए हैं और लोगों का आना-जाना लगा रहता है बावजूद उसके बदमाश वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं।
Author: Shabd Agni
.