VISITORS

0 2 0 1 6 7

September 2, 2026 10:13 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बालाघाट : जिले के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि का किया वितरण

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना-2026 के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु राशि वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज 1 सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल), भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप क्रय हेतु राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।

योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये की राशि लैपटॉप क्रय के लिए प्रदान की गई।

बालाघाट जिले में योजना के अंतर्गत कुल 4,071 विद्यार्थी पात्र हैं। इनमें 1,520 बालक एवं 2,551 बालिकाएं शामिल हैं। जिले के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु कुल 10 करोड़ 17 लाख 75 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालयीन स्टाफ ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण पहल रही।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर