बच्चों को मिल रही सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर, महिला एवं बाल विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर श्री हरिकृष्ण शर्मा एवं महिला एवं बाल विकास ग्रामीण परियोजना की पर्यवेक्षक की उपस्थिति में आंगनबाड़ी केंद्र खजुरिया कला एवं आंगनबाड़ी केंद्र जाजनखेड़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियों एवं हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, शैक्षणिक गतिविधियों, साफ-सफाई तथा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से केंद्र पर आने वाले बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को दी जा रही सेवाओं के बारे में भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य विभागीय सेवाओं की जमीनी स्थिति जानना तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।
Author: Shabd Agni
.