VISITORS

0 1 6 8 2 6

July 13, 2026 12:41 am

+91 8878812345

दमोह आए भाजपा पि.वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  

शब्द अग्नि अनुराग बजाज दमोह

दमोह – भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का जिला दमोह प्रवास पर आज 13 जुलाई 2026 को आयोजित होगा। समस्त कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में होंगे।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का रामनाथ पिपरिया तिगड्डा से दमोह जिले में प्रवेश करेंगे। इसके बाद दिनभर जिले के विभिन्न स्थानों पर समाजों द्वारा स्वागत, माल्यार्पण, युवा संवाद, हितग्राही सम्मेलन एवं कार्यकर्ता बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित है

प्रमुख कार्यक्रम:

दमोह आगमन के साथ एकलव्य विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम, सरदार वल्लभ भाई पटेल मूर्ति पर माल्यार्पण, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण, तंदुपरांत भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा स्वागत एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।

दोपहर में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी के निवास पर मुलाकात, जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल मंत्री के निवास पर हितग्राही सम्मेलन आयोजित होगा।

शाम को राजनगर तालाब, ग्राम सलैया, बांदकपुर, श्री जागेश्वर नाथ धाम दर्शन, ग्राम अमाना, ग्राम नोहटा में सोशल मीडिया बैठक, जबेरा में परिचय बैठक एवं रात्रि में ग्राम सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती जी मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष का मिडवे रेस्टोरेंट में भोजन एवं विश्राम के साथ प्रवास समाप्त होगा।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर