VISITORS

0 1 6 8 2 6

July 13, 2026 12:34 am

+91 8878812345

सिलावद : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बैठक संपन्न

नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्मान

  • शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी /ग्राम पंचायत सिलावद में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत प्रशासन और स्थानीय दुकानदारों के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत आयोजित इस बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्त दुकानदार अपनी-अपनी दुकान के सामने अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखेंगे और कचरा वाहन आने पर ही उसमें कचरा डालेंगे। इसके साथ ही सभी व्यापारियों को प्रतिमाह स्वच्छता कर का भुगतान ग्राम पंचायत को करना होगा।

नियमों का उल्लंघन करने, सड़क किनारे या गड्ढों में कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर पंचायत द्वारा दंडात्मक कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में आज ग्राम पंचायत द्वारा दुकानदारों को औपचारिक नोटिस जारी किए गए और क्षेत्र में मुनादी कराकर मुनादी के माध्यम से जागरूक भी किया गया।

इसी कड़ी में आज सफाई कर्मचारियों द्वारा बाईपास रोड पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में सरपंच, सचिव, स्थानीय ग्रामीण जन सहित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयक मुख्य रूप से उपस्थित रहे,

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर