VISITORS

0 2 0 0 0 0

August 30, 2026 5:49 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

रक्षा सूत्र बंधवाकर विधायक सुदेश राय ने लिया बहनों का आशीर्वाद 

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया 

सीहोर, रक्षा सूत्र बंधवा कर विधायक सुदेश राय ने बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। शुभावसर पर समाजसेवीका अरुणा राय भी उपस्थिति रही। भाई बहन के स्नेह प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को पारंपरिक रूप से पारिवारिक वातावरण में मनाया गया। रक्षाबंधन को लेकर बहनों में उत्साह बना रहा। विधायक सुदेश राय ने बहनों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा बहनों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है बहनों को इन योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है । पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू की गई लाडली बहन योजना में मिलने वाली धनराशि में भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इजाफा कर दिया है। बहनों को इस रक्षाबंधन भी बड़ा उपहार मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया है।

विधायक सुदेश राय ने कहा कि बहनों की रक्षा करना हमारे संस्कारों में समाया हुआ है रक्षाबंधन का त्यौहार हमें इसी संकल्प को याद दिलाता है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हर्षा उल्लास का माहौल बना रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर