बाड़ी. जनपद पंचायत बाड़ी की ग्राम पंचायत रानीपुरा अंतर्गत कटकाश्री, कांशिया और पाटनी में लाखों रुपए की लागत से कराए गए विकास कार्यों पर गंभीर सवाल
शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी .
खड़े हो रहे हैं। पंचायत दर्पण पोर्टल पर दर्ज निर्माण कार्यों, भुगतान की स्थिति और मौके पर दिखाई दे रही स्थिति से हकीकत उजागर हो रही है। कटकाश्री का सामुदायिक मंगल भवन लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी अधूरा है, जितना निर्माण हुआ है, वह भी गुणवत्ताहीन है। ग्रामीण भूरा खां, सतीश कुमार चौहान बताते हैं कि पंचायत दर्पण पोर्टल के अनुसार इस भवन के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे, जिसमें से 13 लाख का भुगतान भी दर्ज है। लेकिन मौके पर भवन अधूरा है। जितना निर्माण हुआ है, उसमें भ्रष्टाचार झांक रहा है। भवन की दीवारों और बीमों में दरारें दिखाई दे रही हैं। कांशिया में हाल ही बनी सीसी रोड में दरारें पड़ गई है। 5 लाख 25 हजार रुपए की स्वीकृत राशि का भुगतान किया जा चुका है। लेकिन
बाड़ी. बिना शेड का श्मशान घाट।
नियम-कायदे बताए, जांच का आश्वासन
नियमों के अनुसार पंचायत निधि का उपयोग केवल स्वीकृत कार्यों पर किया जा सकता है तथा भुगतान माप पुस्तिका, तकनीकी परीक्षण और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के आधार पर ही किया जाना चाहिए। यदि जांच में गुणवत्ताहीन निर्माण, वित्तीय अनियमितता या अधिक भुगतान की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दानिश खान, सीइओ जनपद बाड़ी
मौके की तस्वीर कुछ और कहानी बयान कर रही है। सड़क की मोटाई, गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया को लेकर प्रश्न उठे हैं।
Author: Shabd Agni
.