VISITORS

0 2 0 0 6 7

August 31, 2026 10:43 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बड़वानी : समृद्धि संपर्क अभियान का तृतीय प्रारंभ

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी /जिले के पशुपालन विभाग द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2026 से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तृतीय चरण प्रारंभ किया जा रहा है जो कि 18 जुलाई 2026 तक चलेगा।

अभियान के दौरान नस्ल सुधार, पशु पोषण, पशु रखरखाव व समय समय पर टीकाकरण की जानकारी पशुपालक के घर भेंट देकर पशु पालकों से चर्चा की जाएगी। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया की दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में मैदानी अधिकारी, कर्मचारी, गौसेवक एवं मेत्रीगोसेवकों को जिला स्तरीय व विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है जिसमें पशुपालक से उसके घर पर सीधा संवाद किया जावेगा।

विभागीय कार्यकर्ता द्वारा पशुपालक से अभिवादन पश्चात अपना परिचय देकर पशुपालन को लाभका व्यवसाय कैसे बनाया जाये पर चर्चा करेंगे। जिसमें दुग्ध उत्पादन कैसे बढ़ाया जायें, नस्ल सुधार से फायदे, रखरखाव के द्वारा बिमारी या संक्रमण से बचाव, टीकाकरण के द्वारा संक्रमण से बचाव, संतुलित आहार व साइलेज क्या है व इससें क्या लाभ होता एवं इसके साथ गौरस एप क्या है की जानकारी भी दी जावेगी। जिससे पशु कों दुग्ध उत्पादन अनुसार कितनी मात्रा में संतुलित आहार दिया जायें की जानकारी अपने मोबाईल पर मिल सकेंगी।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर